Loading Now
×

सरदार पटेल को हराकर आईसेड सीए सेमीफाइनल में, सीएबी भी अगले दौर में

पटना 28 फरवरी: जीएसी मैदान, गर्दनीबाग में चल रहे अंडर -14 इंटर स्कूल अगस्तया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को सीएबी की टीम ने आशा बाबा सीए को दो रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

सोमवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में सरदार पटेल एकेडमी को आईसेड सीए ने तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले मैच में सीएबी की टीम 24.3 ओवर में 144 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

जवाब में खेलने उतरी आशा बाबा की टीम 24.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। सीएबी के शाहिद मैन ऑफ द मैच चुने गए।

पहले क्वार्टर फाइनल में पहले बैटिंग करते हुए सरदार पटेल सीए की टीम 24.5 आेवर में सभी विकेट खोकर 120 रन बना सकी। जवाब में आईसेड सीए की टीम 23.5 ओवर में मात्र 4 विकेट खोकर 122 रन बनाकर मैच को जीत लिया। आईसेड सीए के कार्तिक पांडेय को 13 रन पर तीन विकेट चटकाने के लिए मैन आॅफ द मैच चुना गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment