छठी स्व: नवनीश कहनुदरी एंड मनोज कुमार मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
देहरादून 14 मार्च: आज छठी स्व: नवनीश कहनुदरी एंड मनोज कुमार मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज जीएसीसी और स्पोर्ट्स फिट के बीच के मुकाबले से हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नेहा जोशी,अन्य अतिथि में संदीप गुप्ता ,निशांत थपलियाल,संचित जैन और संजय गुसाई उपस्तिथ थे।
उद्धघाटन मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएसीसी की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 158 रनो का स्कोर बनाया है। जिसमे पियूष 43 रन,हिमांशु 31 रन और आयुष ने 26 रनो का योगदान किया। गेंदबाजी में स्पोर्ट्स फिट के नवीन और सिदार्थ को तीन-तीन तथा रणजीत को दो विकेट मिला।
जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी स्पोर्ट्स फिट की टीम ने सिर्फ 14.3 ओवर में 82 रन बनाकर ढेर हो गया। जिसमे सबसे अधिक रन दिव्यम ने 19 रन बनाये। इसके अलावे कोई भी बल्लेबाज कोई खास स्कोर नहीं कर सका। गेंदबाजी में जीएसीसी के आशीष और मनीष को तीन-तीन और रोहित को दो विकेट मिला।
Share News:
Post Comment