Loading Now
×

सीमांचल जोन: हेमन ट्रॉफी में किशोर कुणाल के पंच से मधेपुरा ने किशनगंज को 76 रनो से हराया

पूर्णिया: सीमांचल जोन के पूर्णिया में आयोजित हेमन ट्रॉफी के एकतरफा मुकाबले में मधेपुरा ने किशनगंज को 76 रनो की बड़े अंतर् से पराजित कर दिया। आज सुबह टॉस किशनगंज की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए टीम मधेपुरा को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

मधेपुरा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पुरे 50 ओवर में 9 विकेट खोकर सुनील के अर्धशतक 54 रन,गौरव के 46 रन और रोशन के 43 रनो के मदद से 188 रन बनाये।गेंदबाजी में किशनगंज के साकिब और मो अफज़ल को तीन तीन तथा तबरेज़ आलम को दो विकेट मिला।

जबाब में उत्तरी किशनगंज की टीम 29.2 ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 112 रन ही बना सका जिसमे आज़ाद आलम 26 रन दुर्गेश 18 रन बनाये। गेंदबाजी में मधेपुरा के किशोर कुणाल ने पांच विकेट,जीशु को दो विकेट मिला।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment