Loading Now
×

रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में पीवाईएफसी और न्यू यारपुर एफसी विजयी

पटना 28 मार्च: पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में सोमवार को खेले गए मैच में पीवाईएफसी और न्यू यारपुर एफसी ने जीत हासिल की। न्यू यारपुर एफसी ने प्रीमियर एसएफए को 3-0 जबकि पीवाईएफसी ने शुक्ला एफए को 2-1 से हराया।

राजधानी पटना के संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी ग्राउंड) पर खेली जा रही इस लीग के अंतर्गत सोमवार को पीवाईएफसी बनाम शुक्ला एफए के बीच खेले गए मैच में पीवाईएफसी की ओर कैफ आलम और अनिल राज ने गोल दागे जबकि शुक्ला एफए की ओर से शुभम राज ने गोल किया। इस मैच में शुक्ला एफए के अक्षय आनंद, हर्ष और पीवाईएफसी के कैफ आलम को पीला कार्ड दिखाया गया।

न्यू यारपुर एफसी बनाम प्रीमियर एसएफए के बीच खेले गए मुकाबले में न्यू यारपुर का जलवा रहा। खेल के 7वें व 32वें मिनट में वीरु कुमार ने गोल दागे जबकि विक्रम कुमार ने 68 वें मिनट में गोल कर न्यू यारपुर को 3-0 से जीत दिला दी।

न्यू यारपुर एफसी के मुकुल को पीला कार्ड दिखाया गया। कल का मैच यूथ एफसी बनाम नौसा एफसी स्पोर्टिंग एफसी बनाम सिंह इलेवन एफसी।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment