Loading Now
×

बटरफ्लाई फॉउंडेशन बिहार की महिला क्रिकेट टीम तमिलनाडु रवाना

पटना : डिंडीगुल ( तमिलनाडु ) में 12 से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाली ऑल इंडिया चैलेंजर ट्रॉफी आमंत्रण महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बटरफ्लाई फाउंडेशन बिहार की महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गयी है।

टीम की घोषणा करते हुए बटरफ्लाई महिला क्रिकेट टीम की संयोजक नेहा कुमारी ने बताया कि टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु पटना नगर निगम की वार्ड नं 21 की वार्ड पार्षद स्वेता रंजन,समाजसेवी रोहित राज रणधीर,गूंज के संयोजक शिवजी चतुर्वेदी,पूर्व क्रिकेटर व कमेंटेटर सुरेश कुमार मिश्रा ‘पिंकू,बाउल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव ज्योति कुमार ने शुभकामनाएं दीं।

घोषित टीम इस प्रकार है :-

  • तंजीला ( कप्तान ),
  • सुषमा ( उपकप्तान),
  • स्वाति,संध्या,
  • सोनाली,
  • स्वेता,,
  • माधवी,
  • प्रिंसी,
  • अमीषा,
  • सिमरन,
  • मुस्कान,
  • संचिता गौर,
  • पूजा,
  • मनाली,
  • अनामिका।
    प्रशिक्षक – नेहा रानी,
  • प्रबंधक – मनोज खाटेकर।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment