Loading Now
×

बिहार राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन के बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में

पटना : मांचेरियाल ( तेलांगना ) में खेली जा रही 41वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालिका वर्ग के पूल ‘ए’ के अंतिम लीग मैच मुकाबले में बिहार की टीम तमिलनाडु से 35-30,35-27 से हारने के बाबजूद अपने पूल में रनरअप रहते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि बालक वर्ग के पूल ‘सी’ के तीसरे मैच में बिहार ने दिल्ली को 35-17,35-22 से पराजित किया। लेकिन अंतिम व निर्णायक लीग मुकाबले में संघर्ष के बाद मेजबान तेलंगाना से 35-29,35-31 से पराजित होकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। बालिका वर्ग में कप्तान काजल,दीपाली,खुशी,मुस्कान,सिमरन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment