Loading Now
×

बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग में राजा विशाल का शतक,सुमित ने झटके 6 विकेट,बेगूसराय सीसी फाइनल में

  • बेगूसराय क्रिकेट क्लब बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब को 134 रन से हराकर सीनियर डिवीज़न लीग के फाइनल मै

बेगूसराय : बेगूसराय जिला के ग्रीन पार्क क्रिकेट मैदान पर bdca सीनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग का सेमी फाइनल मुक़ाबला बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब और बेगूसराय क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया बेगूसराय क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का फैसला किया

बेगूसराय क्रिकेट क्लब की तरफ से राजा विशाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 107 रन बनाये वही प्रिंस ने 26 रन का योगदान दिया जिसकी बदौलत बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम 40 ओवर मै 9 विकेट पर 222 रन बनाने मै सफल रहीबे।गूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से कृष्णा अर्क ने 3 विकेट अपने नाम किये।

जबाब मै लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम की ओर से सरवन अर्क ने सर्वाधिक 27 रन बनाये जिसकी बदौलत बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम 23.2 ओवर मै 88 रन पर ही सिमट गयी.बेगूसराय क्रिकेत क्लब की ओर से सुमित ने 6 विकेट अमित ने 3 विकेट लिये

मैन ऑफ़ द मैच सुमित को बेगूसराय जिला संघ के अध्यक्ष श्री राजनयन जी के द्वारा दिया गया गया मौके पर राजीव कुमार उर्फ़ कक्कू सरवन अर्क कन्हैया रणवीर जी आदि उपस्थित रहे
अंपायर – अनिकेत मोरिया और चैंपियन
स्कोरर – रितिक

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment