Loading Now
×

गोपालगंज जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष टुन्ना गिरी के निधन पर PDCA ने जताया शोक

पटना। गोपालगंज जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष टुन्ना गिरी जी के आकस्मिक निधन पर बिहार क्रिकेट मर्माहत है. टुन्ना गिरी जी के निधन पर सोमवार को पटना जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया.

पीडीसीए से जुड़े समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों नें दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. शोक व्यक्त करने वालों में पीडीसीए के मेंटॉर अधिकारी एमएम प्रसाद, अध्यक्ष प्रवीण कुमार परणवीर, सचिव सुनील रोहित, उपाध्यक्ष रहबर आबदीन, महफूज कमर, पूर्व संयुक्त सचिव अरूण कुमार सिंह,पूर्व रणजी खिलाड़ी व रणजी टीम के कोच पवन कुमार, वरीय क्रिकेटर व बिहार सॉफ्टबॉल संघ के संयुक्त सचिव रूपक कुमार, चंदन कुमार, लीग संयोजक रौशन कुमार संटू, सुधीर कुमार, अमित कुमार बाबा आदि रहे.

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment