Loading Now
×

मुजफ्फरपुर अंडर- 14 जिला क्रिकेट लीग में प्रेरणा स्पोर्टिंग की शानदार जीत

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज तीन अलग-अलग स्थान पर एक साथ लीग का आयोजन किया गया जिसमें शुभंकरपुर स्थित मैदान में खेले गए अंडर 14 जिला क्रिकेट लीग में प्रेरणा स्पोर्टिंग ने बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकैडमी ग्रीन को 8 विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की।

बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 21 ओवर में सभी विकेट खोकर 78 रन ही बना सकी जिसमें बबलू ने 15 एवं आदित्य आदि ने 14 रनों का योग अपनी टीम के लिए दिया। गेंदबाजी में प्रेरणा स्पॉटिंग की तरफ से आसिफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार महत्वपूर्ण विकेट झटके वहीं पृथ्वी ने दो अभिजीत ने दो अनीश ने एक एवं रोहण मिश्रा ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी प्रेरणा स्पोर्टिंग की टीम ने महज 8 ओवर में ही दो विकेट खोकर जीत के लिए 79 रन बना लिए। प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब के रोहण मिश्रा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बनाए वहीं फैसल ने 12 रन अपनी टीम के लिए बनाए आलेख 4एवम लक्ष्य बिना कोई रन बनाए नाबाद रहे।
गेंदबाजी में बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकैडमी ग्रीन के तरफ से प्रिंस ने एक एवं अंकित ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।आज के मैन ऑफ द मैच प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब के रोहण मिश्रा को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment