Loading Now
×

मुजफ्फरपुर अंडर – 19 जिला क्रिकेट लीग में बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब की पहली जीत

  • *जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराया।*
  • *ऋतिक को मैन ऑफ द मैच दिया गया*।

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब ने जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

आज स्थानीय पुलिस लाइन क्रिकेट मैदान में जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 23 ओवर में सभी विकेट खोकर 137 रनो का लक्ष्य खड़ा किया जिसमें आशीष ने 30 एवम साकेत ने 12 रन अपनी टीम के लिए बनाए।गेंदबाजी में बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब के तरफ से ऋतिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 महत्वपूर्ण विकेट झटके वही राहुल को 2,शिव प्रकाश को 2 एवम गौरव को 1विकेट लेने में सफलता प्राप्त हुई।

जवाब में खेलने बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब की टीम ने 22 ओवर में ही 4 विकेट खोकर जीत के लिए 138 रन बना लिए।बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए गौरव ने नाबाद 56 रनो की पारी खेली वहीं शिवम ने 22 रन बनाए।गेंदबाजी में जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी के तरफ से अंकित, गोलू,रवि एवम हर्षित ने एक एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्ध अंपायर सन्नी वर्मा एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्ध अंपायर अविनाश कुमार थे वहीं स्कोरर के रूप में आयुष राज उपस्थित थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment