Loading Now
×

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग : लक्ष्य इंजीटेक जीता

पटना, 29 मई। पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के तत्वावधान में खेली जा रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में 29 मई यानी बुधवार को खेले गए मुकाबले में लक्ष्य इंजीटेक ने एनएमसीसी को 67 रन से हराया।

संपतचक ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस लक्ष्य इंजीटेक ने जीता और पहले बैटिंग करते हुह 30 ओवर में सात विकेट पर 178 रन बनाये। जवाब में एनएमसीसी की टीम 26.5 ओवर में 111 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के पप्पू को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

लक्ष्य इंजीटेक : 30 ओवर में सात विकेट पर 178 रन, दिव्यांश राज 13, दीपांशु अंशुकर 17, श्रीयम कुमार 10, रवि प्रकाश 19, पप्पू 67, तौफिक अंसारी नाबाद 10, अभिषेक 13, अतिरिक्त 23, सत्यजीत 3/30, वीर प्रकाश 1/26, अनमोल  1/43, अयान आर्या 1/31, रौशन सिंह 1/7

एनएमसीसी : 26.5 ओवर में 111 रन पर ऑल आउट अयान आर्या 11, अनमोल 13, सत्यजीत 18, अतिरिक्त 29, अभिषेक 1/17, शाश्वत राज 3/6, अनमोल 1/18, तौफिक अंसारी 1/7, रवि प्रकाश 1/19, पप्पू 2/16

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment