Loading Now
×

बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी अभिषेक मेमोरियल अंडर-16 स्कूली क्रिकेट के क्वार्टरफाइनल में 

पटना, 9 नवंबर। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने अभिषेक मेमोरियल अंडर-16 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। प्री क्वार्टरफाइनल में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी को 3 विकेट से हराया।

सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 134 रन बनाये। जवाब में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने 16.1 ओवर में 7 विकेट पर 138 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के यश राज को राइज कोचिंग आईआईटी द्वारा प्रायोजित प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार कोच रेहान दास ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी : 19.3 ओवर में 134 रन पर ऑल आउट कुमार शुभम 44, विकास कुमार 24, विशाल कुमार 27, हिमांशु राज 16, अतिरिक्त 13, आदर्श राज 1/15,प्रीतम राज 1/42, राजा कुमार 1/26, मोहम्मद सालिक 3/21, यश राज 3/12, शाश्वत वत्स 1/15

बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी : 16.1 ओवर में 7 विकेट पर 138 रन, यश राज 26, अभिषेक राज 38, प्रीतम राज नाबाद 32, अतिरिक्त 26,विकास कुमार 1/22, कार्तिक पांडेय 3/28, नीरज कुमार 1/26, चहल ड्ब्ल्यू डीवी 2/32,

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment