Loading Now
×

बिहार प्राइड कप के महिला वर्ग की खिलाड़ियों का ट्रायल 15 और 16 अप्रैल को: सुनील पासवान(अध्यक्ष लोजपा खेल प्रकोष्ठ)

पटना, 14 अप्रैल:लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील पासवान ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान के नाम पर आयोजित होने वाला “बिहार प्राइड कप” राज्य के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता बिहार के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी। टूर्नामेंट का आयोजन पटना स्थित जगजीवन स्टेडियम में 10 मई से 25 मई तक किया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल 15 और 16 अप्रैल को होगा। यह ट्रायल पंकज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा, जो प्रतिदिन सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा।

IMG-20260324-WA0012 बिहार प्राइड कप के महिला वर्ग की खिलाड़ियों का ट्रायल 15 और 16 अप्रैल को: सुनील पासवान(अध्यक्ष लोजपा खेल प्रकोष्ठ)

ट्रायल के उपरांत कुल 8 महिला टीमों का गठन किया जाएगा। इन टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबलों का विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।

संपर्क जानकारी:

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—

प्रभात कुमार: 9939089666

जय प्रकाश सिंह: 7209946611

समिति का मानना है कि यह आयोजन प्रदेश की महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment