बीसीए श्यामल सिंह अंडर-16 ट्रॉफी: मुजफ्फरपुर ने दरभंगा को 56 रन से हराया
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित BCA श्यामल सिंह U 16 ट्रॉफी सीजन 2025-26 टूर्नामेंट के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में मुजफ्फरपुर बनाम दरभंगा (जानकी स्टेडियम सीतामढ़ी) मैच में मुजफ्फरपुर ने 56 रनों से जीत दर्ज की।
मुजफ्फरपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 10 विकेट पर 205 रन बनाया बल्लेबाजी में स्वर्णिमोल रतन 112 गेंद में 10 चौका लगाकर 59 रन बनाया। अयान राज ने 37 रन और अयान ज़ाकि ज़ाकि ने नाबाद 40 रन।दरभंगा की गेंदबाजी में याकूब खान 9 ओवर 49 रन 3 विकेट तथा अंकित राज 9 ओवर 1 मेडन 40 रन 4 विकेट एवं हसीर और संजीव को एक-एक विकेट मिला।
दरभंगा में 41.2 ओवर में 10 विकेट पर 149 रन बनाया। बल्लेबाजी में अंकित राज ने 40 रन, प्रक्रित्या राज 24 और पुष्कर झा 21 रन बनाया।मुजफ्फरपुर के गेंदबाजी में अयान राज 4 ओवर 10 रन 3 विकेट। मानस राज और अयान ज़ाकि को 2-2 विकेट मिला तथा लव अंकित और अर्णव को एक-एक विकेट मिला।
Share News:



Post Comment