Loading Now
×

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : दरभंगा की टीम ने 7 विकेट से शिवहर को हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में मोईन-उल-हक़ स्टेडियम पर दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवहर की टीम 17.3 ओवर में 88 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान मनीष कुमार ने 30 रन बनाए, जबकि विवेक आनंद ने 17 और अभिषेक कुमार ने 16 रनों का योगदान दिया।

IMG-20260324-WA0012 बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : दरभंगा की टीम ने 7 विकेट से शिवहर को हराया।

दरभंगा की गेंदबाजी में अल्तमिश अली अशरफ, मयंक कुमार और अनुराग सिंह रॉय ने 2-2 विकेट लेकर टीम के लिए प्रभावी प्रदर्शन किया।

89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरभंगा की टीम ने 13.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 90 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से भासवान भारद्वाज ने 31 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि सचिन पांडेय ने 22 रन बनाकर उनका साथ दिया। शुरुआती झटकों के बाद दोनों बल्लेबाजों ने पारी को संभालते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

1776133001946 बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : दरभंगा की टीम ने 7 विकेट से शिवहर को हराया।

शिवहर की गेंदबाजी में मनीष कुमार और अंकित राज को 1-1 विकेट प्राप्त हुआ, लेकिन टीम लक्ष्य को रोकने में सफल नहीं हो सकी।इस प्रकार दरभंगा की टीम ने संतुलित बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर यह मुकाबला 7 विकेट से जीत कर अपने पक्ष में कर लिया।

 

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment