BCA U-16 श्यामल सिन्हा वनडे ट्रॉफी : शिवहर ने मधुबनी को 3 विकेट से हराया।
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित U 16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , मधुबनी बनाम शिवहर के बीच खेला गया , जिसमें शिवहर की टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की।
इस मैच में मधुबनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । पहले बैटिंग करते हुए मधुबनी उतम के 24 रन और शिवम के 15 रनो के बदौलत 39,2ओवर में 10 विकेट खोकर 120 रन बनाया। शिवहर की तरफ से कुंदन मिश्रा ने 3 और हर्ष ने 2 विकेट चटकाए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवहर की तरफ से प्रतीक राज ने 61रन नाबाद और हर्षित ने 33 रन बनाए । मधुबनी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवम यादव ने 5 और fawzan ने 1 विकेट चटकाए। शिवहर के कुंदन मिश्रा को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में वेद प्रकाश तथा नीरज,और स्कोरर की भूमिका में वरूण सिंह और सुमन कुमार उपस्थित थे।कल रेस्ट का दिन है रविवार को शिवहर बनाम दरभंगा के बीच खेला जाएगा।
Share News:




Post Comment