श्यामल सिन्हा U-16 वनडे ट्रॉफी: आकाश व नमन के शतक से भोजपुर की बक्सर पर बड़ी जीत।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में भोजपुर बनाम बक्सर (DL सिंह क्रिकेट ग्राउंड सदिसोपुर, पटना) मैच में भोजपुर ने 243 रनों से दर्ज की।

भोजपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में 3 विकेट पर 339 रन बनाया। बल्लेबाजी में अविनाश कुमार 38 रन, आकाश देव 110 गेंद में 20 चौका लगाकर 130 रनों की पारी खेली तथा कप्तान नमन सिंह 117 गेंद में 11 चौके लगाकर 112 रन बनाए और रितेश पॉल नाबाद 33 रन।बक्सर की गेंदबाजी में सचिन कुमार और एमडी असलम को एक-एक विकेट मिला।
बक्सर ने 31.4 ओवर में 10 विकेट पर 96 रन बनाया। बल्लेबाजी में आदित्य कुमार ने 10 रन, मोहम्मद असलम आसिफ ने नाबाद 44 रन और सचिन कुमार ने 10 रन बनाया।भोजपुर की गेंदबाजी में प्रेम कुमार यादव ने 4 विकेट चटकाए और आदित्य सिंह ने 3 विकेट तथा रौनक को 2 विकेट मिला।
Share News:




Post Comment