Loading Now
×

इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग का रोमांच अब बिहार में भी आईटीपीएल से शुरू होगा आईएसपीएल का सफ़र।

पटना : चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, पंजाब, कोलकाता, राजस्थान, बैंगलोर और हैदराबाद जैसे शहरों से होते हुए इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) टी10 क्रिकेट लीग का रोमांच बिहार के पटना सहित कई जिलों में भी देखने को मिलेगा. इस बात की जानकारी आईटीपीएल के चैयरमैंन दिव्य प्रभात ने पटना के राजवंशी नगर स्थित उर्जा स्टेडियम में आयोजित प्रेसवार्ता में दी.

उन्होंने बताया कि लीग के टीम की चयन प्रक्रिया मई माह में शुरू होगी. यह चयन ट्रायल बिहार के चार शहरों पटना समेत भागलपुर, मुजफ्फरपुर और रोहतास में आयोजित होगी. इसके सफल संचालन के लिए पूरे देशभर का मीडिया चैयरमैंन सह कॉडिनेटर रूपक कुमार को बनाया गया है. आगे बताया कि चयन ट्रायल ओपन है. इसमें प्रत्येक पार्टिसिपेंट को छह गेंदों में कम से कम 13 रन चेज करने होंगे. या गेंदबाज़ी करते समय एक ओवर में 13 रन बचाने होंगे आईटीपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का नाम आईएसपीएल के सेलेक्शन ट्रायल के लिए भेजा जाएगा.

IMG-20260324-WA0012 इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग का रोमांच अब बिहार में भी आईटीपीएल से शुरू होगा आईएसपीएल का सफ़र।

उन्होंने बताया कि इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) भारत का पहला टेनिस बॉल टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट है, जो स्टेडियम में खेला जाता है. 2024—25 सीजन के लाइव अपडेट्स, मैच शेड्यूल और अंक तालिका ESPNcricinfo पर उपलब्ध हैं. इसमें मझी मुंबई और दिल्ली सुपरहीरोज जैसे कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं.

1776133001946 इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग का रोमांच अब बिहार में भी आईटीपीएल से शुरू होगा आईएसपीएल का सफ़र।

यह टूर्नामेंट तेज गति वाले मैचों के लिए प्रसिद्ध है. इससे बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के बड़े नाम जुड़े हैं, जैसे अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, राम चरण, सचिन तेंडुलकर, शिल्पा शेट्टी और सूर्या. प्रेसवार्ता के दौरान लीग कमीश्नर सुमित कुमार, संयोजक अभिषेक रंजन, आईटीपीएल भारत के चीफ सेलेक्टर मनोज कुमार पाली, बिहार सह ईस्ट जोन के सेलेक्टर देवव्रत प्रिंस आदि मौजूद रहे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment