Loading Now
×

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: ईस्ट चम्पारण ने सिवान को 26 रनों से मात दी।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में यशवाना स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम पर पहला मुकाबला ईस्ट चंपारण बनाम सिवान के बीच खेला गया जहां पर ईस्ट चंपारण ने 26 रनों से जीत दर्ज की।

ईस्ट चंपारण में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 171 रन बनाया बल्लेबाजी में यूसुफ नदीम 59 गेंद में 10 चौक एक छक्का लगाकर 77 रन बना कर रिटायर्ड वापस लौटे। कप्तान साकिबुल गनी ने 37 रन तथा गोपी गंधार ने 27 रन बनाया।सिवान की गेंदबाजी में हनी सिंह शब्बीर खान और मोहम्मद कौसर आफताब ने 2-2 विकेट चटकाया।

IMG-20260324-WA0012 बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: ईस्ट चम्पारण ने सिवान को 26 रनों से मात दी।

सिवान की गेन्दबाजी में 9 विकेट पर 145 रन बनाया बल्लेबाजी में पवन राय 37 रन विशाल कुमार ने 20 रन तथा मोहम्मद याहिया फरहा ने 36 रन बनाया।ईस्ट चंपारण के गेंदबाजी में कप्तान साक़िबूल गनी और करण सुधांशु को दो-दो विकेट मिला तथा मनी कौशल कांत, टुना, आशुतोष और गोपी गंधार को एक-एक विकेट मिला।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment