Loading Now
×

लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट के करण का तूफ़ानी बल्लेबाजी,जड़े नाबाद 199* रन,गेंदबाजी में भी चमके

पटना, 20 अप्रैल। स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए एक प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट, दानापुर के करण कुमार ने तूफानी खेली और उसकी बदौलत टीम ने जीसीए इलेवन के खिलाफ 192 रन की शानदार जीत दर्ज की। इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण कप्तान करण कुमार की 199 रन की तूफानी पारी रही, जिन्होंने दोहरे शतक से महज एक रन से चूकते हुए भी मैच को यादगार बना दिया।

IMG-20260324-WA0012 लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट के करण का तूफ़ानी बल्लेबाजी,जड़े नाबाद 199* रन,गेंदबाजी में भी चमके

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। कप्तान करण कुमार ने विपक्षी गेंदबाजों पर पूरी तरह दबाव बना दिया और 106 गेंदों में नाबाद 199 रन ठोक दिए। अपनी पारी में उन्होंने 29 चौके और 9 छक्के लगाए और मैदान के चारों ओर शॉट्स की बारिश कर दी।

करण को दूसरे छोर से भी अच्छा साथ मिला। अमन कुमार ने 13, भविष्य कुमार ने 28 और शिबू भूषण ने 27 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। निर्धारित 30 ओवर में टीम ने पांच विकेट पर 310 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

1776133001946 लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट के करण का तूफ़ानी बल्लेबाजी,जड़े नाबाद 199* रन,गेंदबाजी में भी चमके

बल्लेबाजी के बाद गेंद से भी चमके करण

 

करण कुमार ने सिर्फ बल्लेबाजी में ही नहीं, गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। उन्होंने 4 ओवर में मात्र 10 रन देकर 2 विकेट झटके।

गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाई जीसीए इलेवन

311 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीए इलेवन की टीम शुरुआत से ही दबाव में आ गई। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 26.4 ओवर में 118 रन पर सिमट गई।

मोहित राज ने 51 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, जबकि नितीश ने 20 रन जोड़े, लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट की ओर से हरिओम ने 18 रन देकर 3 विकेट चटकाये और सबसे सफल गेंदबाज रहे। रुपेश ने 21 रन देकर 21 और करण कुमार ने 10 रन देकर 2 विकेट अपनी झोली में डाले।

संक्षिप्त स्कोर

लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट: 30 ओवर में पांच विकेट पर 310 रन, करण कुमार नाबाद 199, अमन कुमार 13, भविष्य कुमार 28, प्रत्यूष राज 11, शिबू भूषण 27, अतिरिक्त 28, समीर पांडेय 2/34, एमडी हुजैफा 1/46, सुजल राज 1/64, नीतीश 1/55

जीसीए इलेवन : 26.4 ओवर में 118 ऑल आउट, मोहित राज 51, नीतीश 20, अतिरिक्त 25, हरिओम 3/18, रुपेश 2/21, करण कुमार 2/10, विनय 1/11,अमन कुमार यादव 1/41

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment