Loading Now
×

“बिहार प्राइड कप”ट्रायल, 23 अप्रैल से शुरू,चार जिलों में होगा देखें ख़बर

पटना, 22 अप्रैलः पद्म विभूषण Ram Vilas Paswan की स्मृति में आयोजित ‘बिहार प्राइड कप’ के लिए पुरुष खिलाड़ियों के ट्रायल को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। यह आयोजन Rashtriya Lok Janshakti Party( पशुपति कुमार पारस) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील पासवान ने चयन प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

IMG-20260421-WA00361-215x300 "बिहार प्राइड कप"ट्रायल, 23 अप्रैल से शुरू,चार जिलों में होगा देखें ख़बर

समिति के अनुसार, राज्य भर के खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इस वर्ष ट्रायल चार विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे तथा सभी ट्रायल प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होंगे। खिलाड़ियों को अपने-अपने निर्धारित केंद्र पर ही भाग लेना होगा।

IMG-20260421-WA0038-200x300 "बिहार प्राइड कप"ट्रायल, 23 अप्रैल से शुरू,चार जिलों में होगा देखें ख़बर

पहले चरण का ट्रायल 23 अप्रैल को Patna के नौबतपुर-मसौढ़ी रोड स्थित पंकज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (पीटमास) में प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा। इस केंद्र पर पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर (भभुआ), बक्सर एवं भोजपुर जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे।IMG-20260421-WA00371-216x300 "बिहार प्राइड कप"ट्रायल, 23 अप्रैल से शुरू,चार जिलों में होगा देखें ख़बर

दूसरे चरण का ट्रायल 25 अप्रैल को Samastipur के पटेल मैदान में प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जाएगा, जिसमें समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा एवं सहरसा जिलों के खिलाड़ी शामिल होंगे।

तीसरे चरण के अंतर्गत ट्रायल 27 अप्रैल को Motihari (पूर्वी चंपारण) स्थित जीके स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी में प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा। इस केंद्र पर सिवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सारण, मुजफ्फरपुर एवं वैशाली जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे। चौथे एवं अंतिम चरण का ट्रायल 29 अप्रैल को Lakhisarai के गांधी मैदान में प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जाएगा, जिसमें भागलपुर,पूर्णिया, कटिहार, बांका, जमुई, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर एवं खगड़िया जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन समिति द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, सभी खिलाड़ियों के लिए रंगीन खेल पोशाक में उपस्थित होना अनिवार्य है।

IMG-20260421-WA0036-215x300 "बिहार प्राइड कप"ट्रायल, 23 अप्रैल से शुरू,चार जिलों में होगा देखें ख़बर

साथ ही, उन्हें आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र अथवा पासपोर्ट जैसे वैध पहचान पत्र साथ लाना होगा। चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तीन सदस्यीय चयन समिति का गठन किया गया है।

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि ट्रायल में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा, जिससे अधिकाधिक प्रतिभाशाली खिलाडियों को अवसर मिल सके।

ट्रायल के उपरांत कुल छह पुरुष टीमों का गठन किया जाएगा। चयनित टीमों के बीच मुकाबलों का विस्तृत कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाएगा। आयोजन समिति का मानना है कि ‘बिहार प्राइड कप’ राज्य के उभरते खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और उच्च स्तर तक पहुंचने का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी जय प्रकाश सिंह (मोबाइल: 7209946611) से संपर्क कर सकते हैं।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment