श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी: सूरज के शतक व मंजीत के पंजे से गोपालगंज जीता।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में गोपालगंज बनाम ईस्ट चंपारण (VDCA क्रिकेट ग्राउंड बिदुपुर, पटना) मैच में गोपालगंज में 196 रनों से जीत दर्ज की।
गोपालगंज ने 45.5 ओवर में 10 विकेट पर 304 रन बनाया। बल्लेबाजी में सूरज कुमार 113 गेंद में 23 चौका 4 छक्के लगाकर 152 रनों की पारी खेली तथा निशांत कुमार ने 60 रन बनाया और अभिनंदन सिंह ने 42 रन।ईस्ट चंपारण की गेंदबाजी में जगत कुमार ने 8.5 ओवर 49 रन 4 विकेट चटकाए। रजनीश, उन्नत, अनुराग और सौरभ ने एक-एक विकेट लिया।

ईस्ट चंपारण ने 22 ओवर में 10 विकेट पर 108 रन बनाया। बल्लेबाजी में रोहित कुमार ने 32 रन, प्रवीण गोविंद ने 29 रन तथा रजनीश सराफ ने 30 रनों की पारी खेली।गोपालगंज की गेंदबाजी में मनजीत कुमार ने 5 ओवर 18 रन 5 विकेट तथा मनीष कुमार ने 3 और विकास यादव ने दो विकेट चटकाए।

Share News:



Post Comment