Loading Now
×

श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी: मधेपुरा ने अररिया को 3 विकेट से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में अररिया बनाम मधेपुरा ( स्पोर्ट्स पार्क 22 यार्ड क्रिकेट अकादमी, पटना) मैच में मधेपुरा ने तीन विकेट से जीत दर्ज की।

अररिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.5 ओवर में 10 विकेट पर 203 रन बनाया बल्लेबाजी में शाश्वत कुमार और रौनक ने 32-32 रन बनाया तथा पार्थ और कृष्णा ने 28-28 रन बनाया। मधेपुरा की गेंदबाजी में आशीष चंद्र ने तीन विकेट तथा अश्विन अमन और हिमांशु ने दो-दो विकेट चटकाए औरप्रथम को 1 विकेट मिला।

IMG-20260324-WA0012 श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी: मधेपुरा ने अररिया को 3 विकेट से हराया।

मधेपुरा ने 44 ओवर में 7 विकेट पर 205 रन बनाया। बल्लेबाजी में प्रथम शर्मा ने 46 रन, शुभ शर्मा 52 रन और कप्तान केशव ने 27 रन बनाया।अररिया की गेन्दबाजी में यक्षिणद्र कुमार ने 6 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट चटकाया तथा समाज को दो विकेट और शहदमान को 1 विकेट मिला।

IMG-20260424-WA0004 श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी: मधेपुरा ने अररिया को 3 विकेट से हराया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment