बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: औरंगाबाद ने बक्सर 9 विकेट से हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में मोईन-उल-हक़ स्टेडियम पर दूसरा मुकाबला बक्सर बनाम औरंगाबाद के बीच खेला गया जहां पर औरंगाबाद ने 9 विकेट से जीत दर्ज की।
बक्सर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.5 ओवर में 10 विकेट पर 108 रन बनाया। बल्लेबाजी में निखिल कात्यायन 13 रन, रोहित गुप्ता 29 रन और पंकज कुमार ने 18 रन बनाया।कैमूर की गेंदबाजी में नंदन कुमार ने 3.5 ओवर में 25 रन देकर चार विकेट चटकाए। विवेक और रंजीत को दो-दो विकेट मिला तथा प्रिंस और सोनल को एक-एक विकेट।

औरंगाबाद ने 11.3 ओवर में 1 विकेट पर 112 रन बना कर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में आयुष राज 26 गेंद में छह चौके एक छक्का लगाकर नाबाद 50 रन तथा हर्ष गिरी ने 41 गेंद में छह चौके दो छक्का लगाकर नाबाद 55 रनों की पारी खेली।बक्सर की गेंदबाजी में विकास चौबे मात्र एक विकेट चटकाने में सफल हो पाए।

Share News:



Post Comment