बीसीए श्यामल सिन्हा अंडर-16 वनडे ट्रॉफी: पूर्णिया ने अररिया को 6 विकेट से पराजित किया
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए श्यामल सिन्हा अंडर-16 वन डे ट्रॉफी 2025-26 लीग के तहत पहले मुकाबले में पूर्णिया ने अररिया को 6 विकेट से पराजित किया। यह मुकाबला पटना स्थित 22 यार्ड्स क्रिकेट अकादमी, स्पोर्ट्स पार्क मैदान पर खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अररिया की टीम 38.3 ओवर में 152 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से शश्वत कुमार ने 34 रन, रौनक कुमार ने 30 रन तथा शाहनबाज अंसारी ने 35 रन का योगदान दिया। पूर्णिया की गेंदबाजी में डारेन रज़ा ने 8.3 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट हासिल किए और टीम के लिए प्रभावी भूमिका निभाई। वहीं आयंक ठाकुर और अमन राज ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पूर्णिया ने 44.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 156 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से मोहम्मद नजीर आलम ने 59 रन और रबिउल इस्लाम ने 42 रन की पारी खेली, जबकि अरहम नवाब ने नाबाद 28 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

अररिया की ओर से अंकित कुमार बिश्वास, पार्थ दिव्यांशु और शाहनबाज अंसारी ने 1-1 विकेट प्राप्त किया, लेकिन टीम लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकी।इस प्रकार पूर्णिया डीसीए ने संतुलित प्रदर्शन के दम पर यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया।
Share News:



Post Comment