बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : आयुष के नाबाद अर्धशतक से औरंगाबाद ने कैमूर को 6 विकेट से हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में मोइन उल हक स्टेडियम पटना पर खेले गए दूसरे मुकाबले में औरंगाबाद में कैमूर को 6 विकेट से हराया।
कैमूर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन बनाया। बल्लेबाजी में अर्जुन चौबे ने 25 रन, अलीजान अली ने 26 रन तथा कप्तान विकास पटेल ने 30 रन बनाया। औरंगाबाद की गेंदबाजी में विवेक सिंह ने तीन विकेट चटकाए तथा रंजीत कुमार को दो विकेट मिला एवं प्रभात और नंदन को एक-एक विकेट।

औरंगाबाद में 19.1 ओवर में चार विकेट पर 145 रन बनाए। कप्तान हर्ष पूरु ने 14 रन, आयुष राज ने 59 गेंद में नौ चौका लगाते हुए नाबाद 68 रनों की पारी खेली तथा हर्ष गिरी ने 23 और प्रिंस वर्मा ने नाबाद 27 रन बनाया। कैमूर की गेंदबाजी में कप्तान विकास पटेल ने दो विकेट चटकाए तथा धनेश और प्रियम ने एक-एक विकेट।
Share News:




Post Comment