बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी के ओम प्रकाश का चयन बिहार SGFI U-17 में हुआ
पटना। जडचेरला, महबूबनगर, तेलंगाना में आयोजित होने वाली (SGFI) राष्ट्रीय विद्यालय खेल क्रिकेट अंडर-17 बालक चैंपियनशिप 2025-26 के लिए पाटलिपुत्र जोन से प्रतिभाशाली लेग स्पिनर खिलाड़ी ओम प्रकाश कुमार का चयन किया गया है।
ओम प्रकाश कुमार वर्तमान में पटना स्थित बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी में नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।यह उपलब्धि ओम प्रकाश कुमार की कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
अकैडमी के हेड कोच रंजीत भट्टाचार्य और जूनियर कोच अजीत सिंह एवं सभी खिलाड़ीयौ ने उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा आशा जताई है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन कर क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

Share News:



Post Comment