श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : पूर्णिया ने किशनगंज को 15 रनों से हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में पूर्णिया बनाम किशनगंज (स्पोर्ट्स पार्क 22 यार्ड क्रिकेट अकादमी, पटना) मैच में पूर्णिया ने 15 रनों से जीत दर्ज की।
पूर्णिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 ओवर में 10 विकेट पर 129 रन बनाया। बल्लेबाजी में मोहम्मद सकलेन राजा ने नाबाद 44 रन, आशीष राज ने 14 रन तथा मोहम्मद नजीर आलम ने 15 रन बनाया। किशनगंज की गेंदबाजी में निसार जहूर आलम ने 3 विकेट चटकाए तथा मोहम्मद शमशाद, कप्तान प्रिंस और नरित ने दो-दो विकेट।

किशनगंज में 40.4 ओवर में 10 विकेट पर 114 रन बनाया। बल्लेबाजी में शौर्य कुमार ने 23 रन तथा मोहम्मद शमशाद इब्राहिम ने 56 रनों की पारी खेली।पूर्णिया की गेंदबाजी में दरेन शहादत राजा 10 ओवर में दो मेडन रखते हुए 31 रन देकर चार विकेट चटकाए तथा आयंक ठाकुर को तीन विकेट और अमन, युवराज एवं रब्बुल को 1-1 विकेट मिला।
Share News:




Post Comment