Loading Now
×

श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : भागलपुर ने मुंगेर को 5 विकेट से हराया।

भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में मुंगेर बनाम भागलपुर (सैंडीश कम्पाउंड भागलपुर) मैच में भागलपुर ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।

मुंगेर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.1 ओवर में 10 विकेट पर 140 रन बनाया। बल्लेबाजी में प्रतीक सिंह ने 51 रन, हर्ष प्रीतम ने 32 रन तथा कप्तान अमन राज ने 21 रनों की पारी खेली।भागलपुर की गेंदबाजी में संकल्प सुमन 9.1 ओवर 3 मेडन 32 रन देकर 4 विकेट चटकाए। आरव राज और ओम केशव को दो-दो विकेट मिला तथा मोहम्मद शहंशाह खान को एक विकेट।

IMG-20260324-WA0012 श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : भागलपुर ने मुंगेर को 5 विकेट से हराया।

भागलपुर ने 22.1 ओवर में 5 विकेट पर 141 रन बनाया। बल्लेबाजी में ओम केशव 50 गेंद में 50 रन बनाया। स्वप्निल झा 31 रन तथा मोहम्मद इनाम शोएब ने 16 रन बनाया।
मुंगेर की गेंदबाजी में आर्यन केसरी और आदित्य कुमार को दो-दो विकेट मिला तथा दीपक भारद्वाज को एक विकेट।

1776133001946 श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : भागलपुर ने मुंगेर को 5 विकेट से हराया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment