Loading Now
×

श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : तेजस्वी के नाबाद अर्धशतक से वैशाली ने जहानाबाद को हराया।

सोनपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में जहानाबाद बनाम वैशाली (रेलवे स्टेडियम, सोनपुर) मैच में वैशाली ने 10 विकेट से जीत दर्ज की।

जहानाबाद ने पहले खेलते हुए 26 ओवर में 10 विकेट पर 82 रन बनाया। बल्लेबाजी में संदीप कुमार ने 18 रन, ईशांत राज ने 10 रन और आशुतोष ने 11 रनों की पारी खेली।वैशाली की गेंदबाजी में धर्मपाल कुमार और विशाल राज को तीन-तीन विकेट मिला तथा अमित, उज्जवल, सुजल और शिवम को एक-एक विकेट।

IMG-20260324-WA0012 श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : तेजस्वी के नाबाद अर्धशतक से वैशाली ने जहानाबाद को हराया।

वैशाली ने सात ओवर में बिना विकेट गवाएं 84 रन बनाकर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में शिवम सम्राट ने नाबाद 21 रन तथा तेजस्वी चौहान ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली।जहानाबाद की गेंदबाजी में किसी भी गेंदबाज को विकेट के रूप में सफलता नहीं मिली।

1776133001946 श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : तेजस्वी के नाबाद अर्धशतक से वैशाली ने जहानाबाद को हराया।

 

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment