Loading Now
×

गिरिडीह के 3 खिलाड़ियों का चयन झारखण्ड के अंडर -19 ट्रायल के लिए

गिरिडीह: जिला क्रिकेट संघ के अंडर 19 वर्ग के तीन खिलाडियों कुमार अंकित, मोहम्मद अफसर, विक्की अग्रवाल को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने आगामी बीसीसीआई एलिट अंडर 19 टूर्नामेंट के ट्रायल में जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में तलब किया है।

ट्रायल में चयनित खिलाड़ी को झारखंड अंडर 19 स्टेट मैच में खेलने का मौका मिलेगा। गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के सह सचिव संतोष तिवारी की अगुवाई में जिला से लगातार प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है और पिछले कुछ सालों में गिरिडीह जिला क्रिकेट के सभी वर्ग के खिलाडियों ने गिरिडीह के साथ साथ झारखंड का नाम भी ऊंचा किया है।

चयनित खिलाड़ियों को संघ के सचिव रमेश यादव, संतोष तिवारी, विक्रम सिंहा, अविनाश यादव आदि ने बधाई दी है और कैंप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उन्हें ढेरो शुभकामनाए।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
1 + 6 = ?