Loading Now
×

मुजफ्फरपुर लीग:-अनमोल को हराकर एसआरजे किंग जीत की पटरी पर

Khelbihar.com

मुजफ्फरपुर। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित ए डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के अहम मुकाबले में एस आर जे सुपर किंग ने अनमोल क्रिकेट एकेडमी को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हराकर वापसी की। पिछले मैच में उसे डीवाइएमसीसी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।


आर डी एस कॉलेज मैदान में खेले गये मैच में पहले खेलते हुये अनमोल क्रिकेट एकेडमी की टीम 24.3 ओवर में 81 रनों पर आॅल आउट हो गयी। ललन साह ने सर्वाधिक 30 रनों का योगदान दिया ।जबकि लखन ने 19 रन बनाए। किशन ने तीन, धीरज ने दो तथा नीतेश और राजा ने एक एक विकेट प्राप्त किया।
जबाब में खेलने उतरी एस आर जे किंग ने 19.3 ओवर में विजयी लक्ष्य आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया। अमित 19 रन, विककी 12 रन और रूपेश ने 12 रनों का योगदान दिया।


अमित ने घातक गेंदबाजी करते हुए पाँच विकेट झटके। रवि, अमित और रूपेश ने एक एक विकेट लिया ।
मैच के अम्पायर उदय चंद्रा और सचिन कुमार थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment