Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
bihar distric cricket leagues, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news, Sahara District Cricket Association, Saharsa district Cricket Association, Saharsa district Cricket League
Khelbihar
सहरसा लीग:-एनआईसीसी सिटानाबाद ने फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी 1 विकेट से पराजित किया।
Khelbihar.com
Saharsa:सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग 2019-20 का आज का मैच फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी एवं एन आई सी सी सिटानाबाद के बीच खेला गया।
निर्धारित 40 ओवर के मैच में फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए 27.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर रोहित के 30 रन(38 बॉल),सारिक के 20 रन(42 बॉल),पुरुष्कर के 21 रन(15 बॉल) की सहायता से 123 रन बनाया जिसके जवाब में एन आई सी सी सिटानाबाद ने चाँद के नाबाद 37 रन(47 बॉल),तरुण के 18 रन(28 बॉल),तौसीफ के 13 रन(13 बॉल) की मदद से 31.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाया।इस प्रकार एन आई सी सी सिटानाबाद ने फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी 1 विकेट से पराजित किया।
एन आई सी सी सिटानाबाद की ओर से हिमांशु ने 5.3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट,अविनाश ने 5 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट,आशीष ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया जबकि फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से पुरुष्कर ने 8 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट,न्यूटन ने 8 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट,पीयूष ने 8 ओवर में 54 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।
आज के मैच के निर्णायक निलेन्दु झा एवं गौरव तथा स्कोरर दीपक कुमार थे।
आज के इस मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ब्रहमदेव कामत,उपाध्यक्ष मसूद आलम,सचिव बादल कुमार,संयुक्त सचिव बादल कुमार,कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार,पीयूष कुमार सिंह,पंकज कुमार ठाकुर,असफहान खान,रविन्द्र कुमार ठाकुर दीपक कुमार पिंटू ,बिश्वनाथ कुमार इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में अंशु,अनंत,केशव,अनिकेत,सागर,राजीव,विक्रम,दीपक यादव,प्रवेश,आयुष ,कुमोद,प्रिंस,वरुण,नीतीश इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।



Post Comment