Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bhagalpur b division leagues, Bhagalpur district cricket, Bhagalpur district cricket association, Bhagalpur khel news, Bhaglpur district /B.division, Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar khel news
Khelbihar
भागलपुर लीग:-बादशाह क्रिकेट क्लब ने एमसीसी बिहपुर को 97 रनों से हराया।
Khelbihar.com
Bhaglpur:भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को बादशाह क्रिकेट क्लब ने एमसीसी बिहपुर को 97 रनों से पराजित कर दिया।
बादशाह क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से बल्लेबाजी में अभिषेक ने 63, दीपक ने 62 व प्रशांत ने 61 रनों की शानदार पारी खेली। राहुल ने नाबाद 17 रन बनाए। एमसीसी बिहपुर की ओर से गेंदबाजी में मो. तौसीफ ने दो विकेट, रियाज, श्याम सुंदर व राहुल ने क्रमशः एक-एक विकेट झटका।
239 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीसी बिहपुर की टीम 24.3 ओवर में 141 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी में गौरव ने सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली। प्रतीक ने 18, शेखर ने नाबाद 12 रन बनाए। बादशाह क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में आशुतोष ने 3 विकेट, इम्तियाज, प्रशांत व आलोक ने क्रमशः दो-दो विकेट लिये। अंपायर की भूमिका मो. फैजी व मो. इबादुल ने निभाई। स्कोरर अमन थे। 31 जनवरी को सुबह 9:30 बजे से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में सनलाइट क्रिकेट क्लब नारायणपुर बनाम मिराज क्रिकेट क्लब कहलगांव के बीच मैच खेला जाएगा।



Post Comment