Loading Now
×

इंटर स्कूल वनडे वाइट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में सार्थक सिंह का शानदार शतक,ओपी क्रिकेट एकेडमी विजयी

सारण 2 मार्च : त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित इंटर स्कूल वनडे वाइट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मुकाबला ओपी क्रिकेट एकेडमी दानापुर और छपरा क्रिकेट एकेडमी छपरा के बीच खेला जिसमे ओपी क्रिकेट एकेडमी ने छपरा क्रिकेट एकेडमी को 74 रनों से पराजित किया .

टॉस जीतकर ओपी क्रिकेट एकेडमी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 274रनों का स्कोर बनाया जिसमे सामर्थ सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 74 बॉल में 111रनों की शतकीय पारी खेला इसके अलावे सुमन राज ने नाबाद 94 रनों की पारी खेला हलाकि वह सिर्फ 6रनों से शतक से चुक गये . गेंदबाजी करते हुए राजन और शाहिल ने दो दो विकेट झटके .

जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी छपरा क्रिकेट एकेडमी की टीम 23.2 ओवर में 200 रन बनाकर ऑल आउट हो गया .अपने टीम के लिए आकाश 35 और राजन कुमार ने 30रनों का योगदान किया .गेंदबाजी में राजन यादव ने तीन और मनीष ने दो विकेट झटके. शानदार शतकीय पारी के लिए सार्थक सिंह को मैन ऑफ़ द मैच और सुमन राज को बेस्ट बैट्समैन का पुरुष्कार दिया .

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment