Loading Now
×

किशनगंज जिला बी डिवीज़न लीग में यंग स्टार क्रिकेट क्लब माछमारा 5 विकेट से विजयी

किशनगंज 5 मार्च: जिला क्रिकेट संघ किशनगंज द्वारा आयोजित जिला लिग बी डिविजन नॉकआउट राउंड का आज तीसरा मुकाबला यंग स्टार क्रिकेट क्लब बनाम किशनगंज केयर क्लब धरमगंज के बीच 20 20 ओवरों का खेला गया जिसमें यंग स्टार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किशनगंज केयर क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 132 रन बनाए जिसमें सूर्य ने 33 रन एवं शिबू ने 17 रन का योगदान दिया वहीं यंग स्टार की ओर से गेंदबाजी करते हुए नीरज ने चार विकेट एवं मुमताज ने दो विकेट हासिल किए।

133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग स्टार क्लब ने 18.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें में विकास ने 42 एवं अहमद ने 26 रनों का योगदान दिया वही किशनगंज केयर की ओर से गेंदबाजी करते हुए शक्ति ने दो विकेट एवं मिराज ने 1 विकेट हासिल किए शानदार गेंदबाजी 4 विकेट लेने वाले एवं यंग स्टार के नीरज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आज के मैच के अंपायर थे गणेश शाह एवं सुलेमान स्कोरर आसिफ आलम संयोजक वीर रंजन।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

बेगूसराय अंडर-19 क्रिकेट लीग के प्रदर्शन के आधार पर जोनल ट्रायल के लिए 11 खिलाड़ी का नाम घोषित

Next post

पूर्णिया जिला जूनियर लीग में डी ए वी स्कूल व लाइन बाजार क्लब ,सीनियर में रामनगर सीसी विजयी।

Post Comment