Loading Now
×

बक्सर(दुर्गा प्रसाद गुट) जिला सीनियर लीग में साजिद की शानदार बल्लेबाजी से ईगल सीसी 6 विकेट से विजयी

बक्सर 7 मार्च: बक्सर जिला सीनियर डिविजन क्रिकेट लीग में आज खेले गए मैच में ईगल क्रिकेट क्लब ने इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ,डुमराव को 6 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब, डुमराव की पूरी टीम 26.5 ओवर में मात्र 124 रन ही बना सकी। जिसमें पंकज कुमार ने 27, चेतन ने 22 ,अभिमन्यु ने 19 तथा आकाश ने 14 रनों का योगदान किया। शेष बल्लेबाज 2 अंक में पहुंचने में नाकाम रहे। अतिरिक्त के रूप में 20 रन बने। ईगल क्रिकेट क्लब की ओर से अंकुर ने चार, अभिषेक ,चंदन ने दो- दो, जबकि शशांक तथा अरुण पाल ने एक-एक खिलाड़ियों को आउट किया।

124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईगल क्रिकेट क्लब ने 15.2 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। ईगल की तरफ से शाहिद फरीदी ने 62 रन बनाए, जबकि विकास ने 30, अरुण पाल ने नाबाद 15 तथा अंकित कुमार ने 12 रनों का योगदान किया। अतिरिक्त के रूप में 10 रन बने। इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब, डुमराव की तरफ से रौशन ने दो, हिमांशु ने एक बल्लेबाज को आउट किया। जबकि एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।

मैच में अंपायर कौशल राय तथा आफताब आलम थे। जबकि स्कोरर विशाल कुमार गौरव थे। मैच के दौरान सीनियर क्रिकेटर फरह अंसारी, पंकज वर्मा, मनीष कुमार,दीपक दुबे,राजेश यादव के अलावे काफी तादाद में दर्शक मौजूद थे। कल का मैच न्यू बी सी सी बनाम शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब के बीच किला मैदान में खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment