Loading Now
×

बक्सर जिला सीनियर लीग में नौजवान क्रिकेट क्लब ने न्यू फाइव स्टार सीसी को 6 विकेट हराया।

बक्सर 14 मार्च: बक्सर जिला क्रिकेट संघ के तत्त्वाधान में आयोजित तथा “एसजेवीएन” कंपनी द्वारा प्रायोजित “बक्सर जिला क्रिकेट लीग” के अंतर्गत सीनियर डिवीजन के मैच में आज आईटीआई ग्राउंड में नौजवान क्रिकेट क्लब और न्यू फाइव स्टार क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया।

जिसमें न्यू फाइव स्टार क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों के मैच में 16.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर मात्र 100 रन हीं बना सकी, जिसमें सर्वाधिक स्कोर सद्दाम अंसारी का रहा, जिन्होंने 38 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके की मदद से कुल 30 रन बनाए जबकि राहुल कुमार ने 7 गेंदों पर एक छक्का की मदद से 12 रन बनाए बाकी कोई भी खिलाड़ी दहाई का अंक प्राप्त नहीं कर पाये। नौजवान क्रिकेट क्लब, बक्सर के रजनीश कुमार ने 4 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट, आशीष जायसवाल ने 6 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट, ऋषभ कुमार ने 3 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट और प्रियांशु ने 3 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए।

101 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौजवान क्रिकेट क्लब बक्सर ने मात्र 9.5 ओवर में हीं 4 विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया। जिस में सर्वाधिक स्कोर आशीष जयसवाल का रहा जिन्होंने 18 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके की मदद से 33 रन बनाए, जबकि प्रियांशु राय ने 22 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन और रजनीश कुमार ने 11 गेंदों पर 1 चौके और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाया। न्यू फाइव स्टार क्रिकेट क्लब के तरफ से सद्दाम अंसारी, तस्लीम अंसारी और मोहम्मद इस्तिखार ने एक-एक विकेट प्राप्त किया, जबकि एक खिलाड़ी रन आउट हुए। इस तरह से नौजवान क्रिकेट क्लब ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया।

आज के मैच में अंपायरिंग चंद्रसेन मिश्रा और रमाकांत यादव ने की जबकि स्कोरर सौरव परमार रहे। आज के मैच में बक्सर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनय कुमार सिंह और मैच के संयोजक संजय कुमार यादव और ब्रजेश यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे।”SJVN बक्सर जिला क्रिकेट लीग” में कल का मैच जय हिंद क्रिकेट क्लब, बक्सर और लायंस क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment