Loading Now
×

पिक्कू क्लब को हराकर जीपीसीसी ने स्वतंत्रता कप पर जमाया कब्जा

मुजफ्फरपुर 14 मार्च:  मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ की देखरेख में चौहान चौहान घिरनी पोखर क्रिकेट क्लब के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित स्वतंत्रता सेनानी कप धिरनी पोखर की झोली में गया। खिताबी भिड़ंत में उसने पिक्कू क्लब को 49 रनों से रौंदा।

बरूआरी मैदान में खेले गये मैच में जीपीसीसी ने निर्धारित 30 ओवर में 164 रन का स्कोर बनाया जिसमें सर्वाधिक रन सोनू कुमार ने 70 और विकास सिंह राजपूत ने 28 रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिक्कू क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित पर नहीं खेल सकी और 115 रन पर ऑल आउट हो गई जिसमें सोनू ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार  विकेट चटकाए।

मैन ऑफ द मैच सोनू कुमार और  मैन ऑफ द सीरीज शुभम शुभम कुमार को दिया गया। बेस्ट गेंदबाजी का खिताब श्रीधर कुमार को और बेस्ट बल्लेबाजी का अवार्ड सोनू को दिया गया।मौके पर मुख्य अतिथि गायघाट विधायक  निरंजन राज, प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह , आइन्बॉल संघ बिहार के संरक्षक बिपिन सिंह, एड्स कंट्रोल बिहार के युवा निदेशक आलोक सिंह  , जहानाबाद के युवा समाजसेवी अमित कुमार आदि लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन रंजन कुमार ने किया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment