Loading Now
×

सूर्यगढ़ा टी-20 टूर्नामेंट में अमित और सुदर्शन के अर्धशतक से वाईसीसी सूर्यगढ़ा विजयी

सूर्यगढ़ा 17 मार्च: स्थानीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित सूर्यगढ़ा टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मुकाबला मेजबान वाईसीसी सूर्यगढ़ा और यूथ क्रिकेट एकेडमी दानापुर के बिच खेला गया .

आज के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईसीसी सूर्यगढ़ा की टीम निर्धारित 20 ओवर में सभी 7 विकेट खोकर 219 रनों का स्कोर बनाया जिसमे सूर्यगढ़ा के बल्लेबाज होम ग्राउंड होने का बखूबी फ़ायदा उठाया और सुदर्शन कुमार सिंह ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 76 रन ,जबकि अमित कुमार सिर्फ 22 गेंदों में 53 रन की तूफानी पारी खेला अंत में गुलसन ने भी नाबाद 38 रनों का योगदान किया .गेंदबाजी में दानापुर के गेंदबाज मो इशान ,ओम सागर ,अभिषेक और अमरजीत को एक एक विकेट मिला जबकि रणवीर को दो विकेट .

अमित कुमार मैन ऑफ़ द मैच

जबाब में उतरी यूथ क्रिकेट एकेडमी दानापुर की टीम सूर्यगढ़ा केगेंदबाजो के सामने ठीक नही पाए और सिर्फ 92 रन 12 ओवर खेल कर ऑल आउट हो गया .जिसमे एकमात्र बल्लेबाज रणवीर रंजन ने 52 रनों की अर्ध्शाताकिय पारी खेला . गेंदबाजी में सूर्यगढ़ा के धनंजय सिंह तीन विकेट ,अमित दो और अभिनाश ,रामनिश सुदर्शन को एक एक विकेट मिला .मैन ऑफ़ द मैच अमित कुमार को दिया गया .

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment