Loading Now
×

रांची जिला क्रिकेट लीग में आरसीए ग्रीन ,साईं एफ व हेलाल आरोही की टीम विजयी

[ad_1]

रांची 22 मार्च: रांची जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीज़न जिला लीग में आज दो मुकाबले खेले गये पहले में आरसीए ग्रीन व दुसरे में साईं एफ टीम जीती .जबकि सात्विक मेमोरियल जिला ए डिवीज़न लीग में हेलाल आरोही की टीम जीती .

जिला बी डिवीज़न लीग के पहले मुकाबले में आरसीए ग्रीन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में चार विकेट खोकर 207 रनों का स्कोर बनाया जिसमे जीशान नाबाद 55 रन ,आदित्य 51 रन ,निखल 48 रन बनाया .गेंदबाजी में शुधंशु को चार विकेट मिला . जबाब में रेलवे जूनियर की टीम 19.4 ओवर में 89 रन बनाकर ढेर हो गया जिसमे अशित ने 40 रन बनाया .गेंदबाजी में निखिल को पांच ,आदित्य को तीन विकेट मिला .

वही दुसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए साईं एफ की टीम 30 ओवर में 6 विकेट खोकर 275 रन बनाया जिसमे राहुल 100 रन ,रोशन 44 रन ,निरंजन 40 रन बनाया .गेंदबाजी में निलय तीन विकेट झटके .जबाब में बल्लेबाजी करते हुए जेएसए टीम ए ने 26.2 ओवर में 158 रन बनाकर ढेर हो गया .जिसमे नितेश 30 रन ,संजीत 36 रन और संभु 30 रन बनाया .गेंदबाजी में तुसार चार विकेट ,फरहान दो विकेट झटके .

जिला ए डिवीज़न लीग में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉकमेंस की टीम 25.1 ओवर में अभिषेक के 21 रन ,विवेक के 20 रन के मदद से 85 रन बनाकर ऑल आउट हो गया .गेंदबाजी में श्याम चार व संतोष को दो विकेट मिला .जबाब में बल्लेबाजी करते हुए हेलाल आरोही की टीम 11.5 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया .जिसमे वत्शल नाबाद 26 रन ,बनाया .

[ad_2]

Source link

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment