Loading Now
×

लखीसराय जिला लीग में कन्हैया के नाबाद अर्धशतक से जेसीसी बरहिया 7 विकेट से विजयी

लखीसराय 7 अप्रैल: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में खेले जा रही लखीसराय जिला क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप में आज मुकाबला जेसीसी बरहिया और आरसीसी किउल के बीच खेला गया जिसमे जेसीसी बरहिया ने आरसीसी किउल को 7 विकेट से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए किउल की टीम प्रथम पांडेय के 32 रन ,साहिल के 19 रन और गोविन्द के 15 रनो के मदद से 30 ओवर में 9 विकेट पर 149 रनो का स्कोर बनाया। गेंदबाजी करते हुए बरहिया के अभी राज ने चार विकेट ,गौतम कुमार ने दो तथा कन्हैया को एक विकेट मिला। जबाब में उत्तरी बरहिया की टीम 20.2 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमे कन्हैया ने शानदार नाबाद 97 रन बनाया। गेंदबाजी में किउल के गोंद और अमन को एक एक विकेट मिला। मैन ऑफ़ द मैच कन्हैया को दिया गया।

Previous post

वेस्ट चम्पारण जिला लीग में नमन तिवारी के अर्धशतक से लोरिया इलेवन स्टार सीसी विजयी

Next post

देहरादून जिला बी डिवीज़न लीग में महताब अहमद ,मुकेश राजयावर्धन ने जड़ा शानदार शतक,देखे के मैचों के रिपोर्ट्स

Post Comment