Loading Now
×

लखीसराय जिला लीग में सुदर्शन के ऑल राउंडर प्रदर्शन से इलेवन स्टार बिधापीठ 6 विकेट से जीता

लखीसराय 9 अप्रैल: लखीसराय जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप में आज का मुकाबला इलेवन स्टार बिधापीठ और लखीसराय स्पोर्टिंग के बीच खेला गया जिसमे इलेवन स्टार ने इस मुकाबले को 6 विकेट जीत लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखीसराय स्पोर्टिंग की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 149 रन बनाया जिसमे हर्ष राज 31 रन ,श्लोक कुमार 24 रन और अमन राज 17 रन बनाया जबकि गेंदबाजी करते हुए इलेवन स्टार के नीरज रेहान ,रणवीर कुमार व सुदर्शन को तीन -तीन विकेट मिला। जबाब में उत्तरी इलेवन स्टार की टीम रंजन कुमार के 56 रन ,सुदर्शन के 34 रन और आनंद के 20 रनो के मदद से 17.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। गेंदबाजी में सौरव को दो तथा रामशंकर को एक विकेट मिला।

 

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment