Loading Now
×

लखीसराय जिला क्रिकेट लीग में प्रशांत और सौरभ के अर्धशतक से डी गुरुकुल विजयी

लखीसराय 11 अप्रैल: लखीसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा गंगासराय के क्रिकेट मैदान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज का मुकाबलाडी गरूकुल और हलसी हर्कुलस के बीच खेला गया। टॉस डी गुरुकुल ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया।

पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी डी गुरुकुल की टीम 30 ओवर में 5 विकेट खोकर प्रशांत के 74 रन ,नीरज शर्मा के 64 रन और सौरभ राज के 37 रनो के मदद से कुल 234 रन बनाया। गेंदबाजी करते हुए कुमार आर्यन ने दो तथा शिव शक्ति ने एक विकेट झटका। जबाब में बल्लेबाजी के लिए उत्तरी हलसी हर्कुलस की टीम 25.1 ओवर में सिर्फ 96 रन बनाकर ढेर हो गया। जिसमे अंकित 17 रन ,दीनानाथ 14 रन और अर्णव कुमार 12 रन बनाया। गेंदबाजी में अभिषेक और रंजन कुमार को दो दो विकेट मिला।

इस तरह डी गुरुकुल की टीम 138 रनो के बड़े अंतर् से जीता। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रशांत को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। आज के निर्णयक में जसीम खान और राहुल थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment