Loading Now
×

लखीसराय जिला क्रिकेट लीग में आरसीसी किऊल ने पीसीसी पतनेर को 4 विकेट से पराजित किया।

लखीसराय 16 अप्रैल: लखीसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप में आज का मुकाबला आरसीसी किऊल और पीसीसी पतनेर के बीच खेला गया। जिसमे आरसीसी किऊल ने पीसीसी पतनेर को 4 विकेट से पराजित किया।

टॉस जीतकर पीसीसी पतनेर की टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।जिसमे पीसीसी ने निर्धारित 30 ओवर ओवर में 9 विकेट खोकर 177 रन बनाया। जिसमे चन्दन 52 रन ,सन्नी 29 रन और उज्वल 17 रन बनाया। गेंदबाजी करते हुए आरसीसी के अमन को दो ,अमन रेहान और हार्दिक को एक- एक विकेट मिला।

जबाब में बल्लेबाजी करने उत्तरी आरसीसी की टीम मोहित के नाबाद 49 रन ,प्रयम के 31 रनो के मदद से लक्ष्य को 29.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गेंदबाजी करते हुए विप्रो दास ,फंटूस को दो दो विकेट और पियूष को एक विकेट मिला। इस तरह से आरसीसी किउल चार विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया।

कोरोना को लेकर बिहार सरकार द्वारा जारी निर्देश के पालन करते हुए लीग मैच को तत्काल स्थगित किया जाता है।  यह बाते जिला संघ के सचिव जय शंकर सिंह ने कही है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment