Loading Now
×

23 व 24 अगस्त को पटना में होगा बिहार की महिला खिलाड़ियों का ओपन ट्रायल :- संजय सिंह

पटना 16 अगस्त: बिहार क्रिकेट संघ के टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह ने वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला संघ से अनुशंसित महिला खिलाड़ियों का पटना में दो दिवसीय ट्रायल कराने को लेकर बैठक में लिए गए निर्णय और ट्रायल संबंधित तैयार सभी रूपरेखा को बीसीए कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के पास प्रस्तुत कर दी है।

संजय सिंह की कमेटी द्वारा ओपन ट्रायल को लेकर तैयार रूपरेखा में जिला से अनुशंसित महिला खिलाड़ियों को ही इस ट्रायल में शामिल किए जाने की अनुमति प्रदान होगी।

जिसमें 23/08/ 2021 को पटना, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, गया, नवादा, नालंदा और शेखपुरा जिला संघ से अनुशंसित महिला खिलाड़ी हीं इस ट्रायल का हिस्सा होंगे।

जबकि ट्रायल के दूसरे दिन 24/08/2021 को औरंगाबाद, कैमूर, बक्सर, रोहतास, आरा, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका, लखीसराय, वैशाली,अरवल, जहानाबाद, सारण, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिला संघ से अनुशंसित महिला खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेंगे।

दो दिवसीय ट्रायल का आयोजन राजधानी पटना के राजेंद्र नगर के शाखा मैदान में आयोजित की जाएगी।
इस ओपन ट्रायल में भाग लेने वाली उपरोक्त जिला संघ से संबंधित सभी महिला खिलाड़ियों को अपने जिला संघ के पदाधिकारियों से अनुशंसित पत्र साथ लाना अतिआवश्यक है अन्यथा ट्रायल में सम्मिलित होने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा ‌।उपरोक्त विषयों की विस्तृत जानकारी बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने दी।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment