उत्तराखंड के अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ी शाश्वत डंगवाल का चयन इंडिया में
देहरादून 15 नवंबर: उत्तराखंड के लिए एक और गर्व वाली खबर सामने आयी है। उत्तराखंड के अंडर-19 क्रिकेट खिलाडी शाश्वत डंगवाल का चयन इंडिया अंडर-19 टीम में किया गया है। इसकी जानकारी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के प्रवक्ता संजय गुसैन ने दिया है।
उन्होंने बताया है की शाश्वत डंगवाल का चयन भारतीय अंडर-19 टीम में वनडे सीरीज के लिए किया गया है जो कोलकाता में 27 नवंबर से इंडिया ए ,इंडिया बी और बांग्लदेश अंडर-19 टीम के साथ खेला जायेगा जो 7 दिसंबर तक चलेगा।
शाश्वत डंगवाल के इंडिया टीम चयन होने पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के और से शाश्वत डंगवाल के लिए संघ के सभी सदस्यो ने शुभकानाए दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Share News:



Post Comment