Loading Now
×

मुजफ्फरपुर के भारती क्लब के विकास रंजन व सरफराज का चयन विजय हजारे टीम में

मुज़फ़्फ़रपुर 01 दिसंबर: जिले के विकेटकीपर बल्लेबाज विकास रंजन और ऑल राउंडर फिरकी गेंदबाज सरफराज का चयन बीसीसीआई द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रतियोगिता विजय हजारे ट्रॉफी के लिए किया गया है इसकी जानकारी भारती क्लब के सचिव जय प्रकाश ने दी।

उन्होंने बताया कि विकाश पहले रणजी ट्रॉफी भी खेल चुके है जिसमें उन्होंने दमदार प्रदर्शन भी किया था वहीं सरफराज मुस्ताक अली टी 20 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।

इन दोनों के चयन पर मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार,मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव उदय शंकर शर्मा,पूर्व सचिव रविशंकर शर्मा, संयुक्त सचिव अमरेन्द्र कुमार, कोषा अध्यक्ष नीरज कुमार,पूर्व क्रिकेटर संजीव कुमार सिंह, राजेश त्रिपाठी,अभिजीत तिवारी,अभय शाही,अरविंद कुमार,दिनेश कुमार,संजय वर्मा ,सुमित विमल,शशि कुमार,दिग्विजय कुमार,आदि ने प्रसन्नता वयक्त किया है एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment