Loading Now
×

झारखंड अंडर-16 अंतरजिला क्रिकेट में लोहरदगा ने गुमला को हराया

लोहरदगा 06 दिसंबर:  झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में चल रहे under-16 जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आज छठा मैच लोहरदगा वर्सेस गुमला के बीच हुआ जिसमें लोहरदगा ने बड़ी आसानी से 167 रन से मैच जीत लिया ।

टॉस जीत के लोहरदगा की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 49 पॉइंट एक ओवर में 10 विकेट खोकर 264 रन बनाए लोहरदगा टीम की तरफ से लक्ष्य कौशिक ने 53 अभिषेक सिंह ने 46 यश राज मिश्रा ने 38 तथा प्रियांशु ने 30 रन बनाएं वहीं गुमला टीम की तरफ से हर्ष कुमार ने 9 पॉइंट एक ओवर में 50 रन देकर चार विकेट राहुल ने दो विकेट तथा सिद्धार्थ आर्य ने दो विकेट लिया

जवाबी पारी खेलने उतरी गुमला के टीम महज 31 पॉइंट 5 ओवर में 10 विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी टीम के तरफ से सबसे अधिक नसीम अकरम ने 32 राहुल कुमार 19 इसके अलावा किसी ने दहाई अंक भी पार नहीं किया लोहरदगा के टीम के तरफ से बॉलिंग में अभिजीत रविकांत ने चार विकेट तुषार ने 3 विकेट तथा मौसम कुमार ने दो विकेट लिए ।

अपने शानदार बॉलिंग के लिए अभिजीत रविकांत को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया मैच में उपस्थित मैच रेफरी सुब्रतो घोष एंपायर ओम प्रकाश , बॉबी तथा स्कोरर शशी कुमार लोहरदगा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के वर्किंग प्रेसिडेंट भास्कर दास गुप्ता कोषाध्यक्ष नियाज मलिक वाइस प्रेसिडेंट किशोर राम वर्मा लोहरदगा के सीनियर खिलाड़ी जयजीत ,आशीष कुमार, जितेंद्र, अमित कुमार, आकाश, शाहबाज अरुण ,प्रेम समेत सभी उपस्थित थे

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment