Loading Now
×

वैशाली जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में विवेक राणा के शतक(186 रन)से विजय स्पोर्ट्स विजयी

वैशाली 19 दिसंबर:  वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे रूबन कप वैशाली जिला क्रिकेट ए डिविजन लीग का आज का मैच विजय स्पोर्ट्स और यूथ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ।

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूथ क्रिकेट क्लब के शुरुआत अच्छी नहीं रही दोनों सलामी बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए । उसके बाद अभिषेक आनंद 84 रन और आदित्य पांडे 24 रन , ने पारी को संभाला ।

इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद रत्नेश 34 रन और अभिनव 27 रन के बदौलत निर्धारित 30 ओवर में 237/9 का स्कोर खड़ा किया । विजय स्पोर्ट्स के तरफ से विजय कुमार 4 विकेट धीरज कुमार 2 विकेट आदित्य – नटवर -प्रांशु को 1 – 1 विकेट मिला ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विजय स्पोर्ट्स के सलामी बल्लेबाज ने विवेक राणा 186 रन नॉट आउट ने शिवम कुमार 14 रन के साथ मिलकर शानदार शुरुआत दी । शिवम को आउट होने के बाद मध्यक्रम पूरी तरह बिखर गई । नटवर 12 को छोड़ कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए ।

लेकिन विवेक राणा 186 रन के बदौलत 22 में ओवर में ही 238/6 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त कर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया यूथ क्रिकेट क्लब की तरफ से अमित कुमार 3 विकेट, रत्नेश 2 विकेट , अभिषेक आनंद 1 विकेट लिए , विजय स्पोर्ट्स के विवेक राणा को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया । कल का मैच देसी क्रिकेट क्लब और महुआ क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग का आगाज, उद्घाटन मुकबले में सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी विजयी

Next post

जिला पदाधिकारी हिमांशु कु. राय ने किया जहानाबाद जूनियर क्रिकेट लीग का उद्धघाटन

Post Comment